तेलंगाना के कामारेड्डी और मेडक जिलों में इतनी मूसलाधार बारिश हुई कि 50 साल का रिकॉर्ड टूट गया. राहत-बचाव कार्यों में NDRF की 5 व SDRF की 15 टीमें और सेना के 100 जवान जुटे हुए हैं. 1500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा चुका है, जिनमें 430 से ज़्यादा छात्र हैं.