राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री को छोड़कर सभी जानते हैं कि भारत की अर्थव्यवस्था 'डेड' है. राहुल ने बीजेपी को ऐसी अर्थव्यवस्था के लिए जिम्मेदार ठहराया और अमेरिकी टैरिफ को मोदी सरकार की विफलता बताया. राहुल ने कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौता ट्रंप की शर्तों पर होगा और पीएम वही करेंगे जो ट्रंप कहेंगे.