बेंगलुरु के केंपेगौड़ा एयरपोर्ट पर दक्षिण कोरियाई महिला ने एयरलाइन स्टाफ पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है. महिला ने बताया कि स्टाफ सदस्य मोहम्मद अफान ने तलाशी के बहाने पुरुष वॉशरूम के पास उसे छुआ और गले लगाया. घटना के बाद महिला ने एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारियों को शिकायत की, जिसके बाद अफान को हिरासत में लिया गया.