पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पहली बार जिक्र किया. उन्होंने आरएसएस के सौ वर्ष पूरे होने पर इसके समर्पित स्वयंसेवकों को आदरपूर्वक स्मरण किया. पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को दुनिया का सबसे बड़ा गैरसरकारी संगठन बताया.