संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा सोमवार को 16 घंटे तक चली और मंगलवार को भी जारी रहेगी. विपक्षी सांसदों ने सरकार पर तीखे सवाल उठाए, जिसमें कांग्रेस के गौरव गोगोई और AIMIM सांसद ओवैसी प्रमुख थे. पीएम मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस जयशंकर के भाषणों की सोशल मीडिया पर तारीफ की.