ग्रेटर नोएडा में पत्नी निक्की की जलाकर हत्या करने वाले आरोपी विपिन ने ज्वलनशील पदार्थ कासना में छिपाया था. पुलिस सबूत इकट्ठा करने कासना लेकर गई तो विपिन ने पिस्टल छीनने और पुलिस पर हमला करने की कोशिश की. डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो विपिन के पैर में गोली लगी.