यह पहली बार है जब क्लास 9 की किताब में आपातकाल पर अध्याय जोड़ा गया. इसे ‘लोकतंत्र के लिए चुनौती' बताया गया है. भारत में लोकतंत्र के सामने आई प्रमुख चुनौतियों में से एक 1975-77 के दौरान लगाया गया आपातकाल था. पुस्तक में आपातकाल के विरोध में चले आंदोलन में जयप्रकाश नारायण की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है.