महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई में एक बड़ी सोसायटी में दिनदहाड़े तीन अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की. बदमाशों ने महिला और उनके बेटे को पकड़कर हाथ-पैर बांधकर टेप लगा दी और चाकू से धमकाया. लूटपाट के दौरान महिला जख्मी हो गई और बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गए, जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है.