दमोह जिले के सतारिया गांव में जातीय दबाव में युवक को ब्राह्मण के पैर धोकर पानी पीने को मजबूर किया गया. युवक ने एक ब्राह्मण की अपमानजनक AI तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी, जिससे विवाद बढ़ गया. पंचायत ने उसे ब्राह्मण युवक के पैर धोकर पानी पीने और माफी मांगने की अपमानजनक सजा दी.