मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर प्रयागराज में माघ मेले में लाखों श्रद्धालु संगम में पवित्र स्नान कर रहे हैं. माघ मेले में साधु-संत रंगीन वस्त्रों में मौजूद होकर मेले की सांस्कृतिक और धार्मिक भव्यता को बढ़ा रहे हैं. संगम घाट पर सूर्योदय के समय दीपदान का दृश्य अत्यंत दिव्य और आस्था से भरा होता है.