दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के सक्रिय होने से देश के उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक भारी बारिश हो रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में भारी से अत्यंत भारी बारिश का पूर्वानुमान और अलर्ट जारी किया है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.