सहरसा के विधायक आइपी गुप्ता ने कोविड वार्ड में मरीजों को निजी अस्पतालों में बेचे जाने पर कड़ा विरोध जताया. विधायक ने कहा कि मरीजों को जबरन निजी अस्पताल भेजने वाले चालकों और कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे. गुप्ता ने मरीजों के साथ धोखाधड़ी रोकने के लिए शिकायत मिलने पर सभी जिम्मेदारों की जांच कराने की बात कही.