महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनने पर सहमति दे दी है. जल्द ही वह राज्य के पर्यटक स्थलों का प्रचार करते नजर आ सकते हैं. झारखंड के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि धोनी के सहयोग से राज्य के खेल व पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी. धोनी इससे पहले झारखंड के वन एवं पर्यावरण विभाग के लिए ब्रांडिंग का काम कर चुके हैं और अब वह पर्यटन क्षेत्र में योगदान देंगे.