एमपी के शहडोल में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पद पर तैनात महिला जज ने इस्तीफा दे दिया है. चीफ जस्टिस को भेजे इस्तीफे में महिला जज ने अपने सीनियर और सिस्टम पर गंभीर आरोप लगाए. उनका आरोप है कि जिस जज ने उन्हें गंभीर रूप से परेशान-प्रताड़ित किया, उसे पुरस्कृत किया गया है.