लेह-लद्दाख में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया है. लद्दाख हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई और लगभग 70 लोग घायल हुए थे, साथ ही आगजनी भी हुई. केंद्र सरकार ने वांगचुक के NGO का विदेशी फंड से जुड़ा FCRA लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है.