अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेसी के कोलकाता दौरे के दौरान साल्ट लेक स्टेडियम में अफरा-तफरी मच गई थी. पुलिस के अनुसार मेसी को पहले ताज बंगाल होटल में रुकना था, लेकिन बाद में उन्हें हयात होटल में ले जाया गया था. आयोजक सताद्रु दत्ता ने शेड्यूल में बदलाव की कोई जानकारी कोलकाता पुलिस को नहीं दी थी.