SC और HC के पूर्व न्यायाधीशों ने मद्रास हाई कोर्ट के जस्टिस स्वामीनाथन के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव की निंदा की जजों के संयुक्त बयान में कहा गया कि कुछ सांसदों और वरिष्ठ वकीलों द्वारा यह कदम राजनीतिक प्रेरित है बयान में आपातकाल, केशवानंद भारती मामले जैसे उदाहरण देकर राजनीतिक दबाव से लोकतंत्र कमजोर होने की बात कही गई है