जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र के कघोट नाले के पास एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. उधमपुर-रियासी रेंज के डीआईजी ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए तुरंत जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है.