भारत ने मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री से तीसरी बार विस्तृत फोन वार्ता की है. वार्ता में दोनों देशों ने संघर्ष की ताजा स्थिति की समीक्षा कर निरंतर संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव से तेल कीमतें बढ़ी हैं, जिससे भारत समेत कई देशों को आर्थिक चुनौती हो सकती है.