भारत ने एजबेस्टन टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया है. इंग्लैंड को जीत के लिए 608 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन वह 271 पर सिमट गई. आकाश दीप ने दूसरी पारी में छह विकेट लेकर मैच में कुल 10 विकेट लिए. भारत की यह इंग्लैंड के खिलाफ रनों के आधार पर दूसरी सबसे बड़ी जीत है.