भारत को बांग्लादेश ने पूर्व PM शेख हसीना के प्रत्यर्पण के लिए आधिकारिक अपील भेजी है, जिसकी जांच हो रही है. बांग्लादेश की एक विशेष अदालत ने शेख हसीना को विरोध प्रदर्शनों पर क्रूर कार्रवाई के लिए मौत की सजा सुनाई है. शेख हसीना ने सजा को धांधली वाली अदालत द्वारा सुनाया गया बताया है, जिसके पास कोई लोकतांत्रिक जनादेश नहीं.