जम्मू के वैष्णो देवी पारंपरिक अर्धकुंवारी मार्ग पर भारी बारिश के दौरान लैंडस्लाइड में कई श्रद्धालु हताहत हुए. पहाड़ के मलबे ने यात्रियों को अचानक अपनी चपेट में ले लिया, जिससे फंसे हुए कई लोग घायल हो गए. इस महीने पहले भी बाणगंगा क्षेत्र में भूस्खलन हुआ था, जिसमें एक श्रद्धालु की मौत और कई घायल हुए थे.