हिमाचल प्रदेश में 12 ग्राम पंचायतों का बादल फटने की वजह से सड़क संपर्क टूटा रोप वे के जरिए ही ग्रामीणों का आवागमन संभव है. इसले लिए प्रति व्यक्ति 50 रुपए किराया वसूला जा रहा है. सरकारी राहत सामग्री लेने के लिए ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल चलकर जाते हैं. राहत सामग्री पर प्रति किलो एक रुपए का किराया देना पड़ रहा है.