हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में पश्चिम विक्षोभ के कारण मंगलवार देर शाम से बर्फबारी शुरू हो गई है. प्रदेश के मैदानी इलाकों में देर शाम तेज हवा के साथ हल्की बारिश और आंधी का दौर जारी रहा. प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक से दो और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.