नवसारी के मारोली के पास भाथा गांव के निकट एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. इस हेलीकॉप्टर में निरमा कंपनी के संस्थापक करसनभाई पटेल के पोते ध्रुमिल पटेल समेत कुल पांच लोग सवार थे. ध्रुमिल सूरत से मुंबई जा रहे थे. उड़ान के दौरान तकनीकी समस्या आने पर हेलीकॉप्टर को सुरक्षित जगह उतारा गया.