असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोरा और पूर्व नेता संजू बरुआ रविवार को भाजपा में शामिल हो गए. बोरा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और इसके लिए पार्टी सांसद रकीबुल हुसैन को मुख्य कारण बताया था. साथ ही भूपेन बोरा ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के पाकिस्तान के साथ संबंधों को लेकर सवाल उठाए थे.