CBI ने लगभग 20,000 करोड़ रुपये के बिटकॉइन घोटाले में Darwin Labs के सह-संस्थापक आयुष वर्श्नेय को अरेस्ट किया. GainBitcoin स्कीम 2015 में शुरू हुई थी, जिसमें निवेशकों को हर महीने 10 प्रतिशत रिटर्न का लालच दिया जाता था. इस स्कीम में क्रिप्टो माइनिंग के नाम पर मल्टी-लेवल मार्केटिंग मॉडल के जरिए निवेशकों को धोखा दिया गया था.