मुंबई में खाद्य और औषधि प्रशासन ने पांच जून से सोलह जून के बीच 55 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. निरीक्षण में 26 प्रतिष्ठान खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए अखबार और छपे हुए कागज का उपयोग करते पाए गए. अखबार की स्याही में मौजूद रसायन और बैक्टीरिया गर्म व तैलीय खाद्य पदार्थों को दूषित कर सकते हैं.