चर्चित आर्थिक भगोड़े संजय भंडारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय को अदालत में बड़ी कामयाबी मिली है. अदालत ने अहम आदेश देते हुए भंडारी की करोड़ों रुपये की संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया है. नौ अचल संपत्तियां, 30 बैंक खाते, जेवरात, नकदी और विदेशी मुद्रा सहित करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई.