पश्चिम बंगाल में बीजेपी सांसद राजू बिस्ता के काफिले पर हुए हमले को लेकर दिलीप घोष ने TMC पर हमला बोला. बीजेपी नेता दिलीप घोष ने टीएमसी पर चुनाव से डर कर सांसदों और विधायकों पर हमले करने का आरोप लगाया. राजू बिस्ता प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लौट रहे थे, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ था.