उत्तराखंड के चमोली जिले के थराली गांव में शुक्रवार आधी रात बादल फटने से भारी तबाही हुई है इस आपदा में एक व्यक्ति लापता है और एक लड़की के घर के अंदर मलबे में दबने होने की जानकारी सामने आ रही है. पुलिस प्रशासन और SDRF की टीम राहत बचाव कार्यों के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई है.