DGCA ने फ्लाइट में पावर बैंक को चार्ज करने और सीट के पावर सिस्टम से जोड़ने पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. पावर बैंक को केवल हैंड बैग में रखने की अनुमति है, लेकिन फ्लाइट के दौरान चार्जिंग करना मना है. लिथियम बैटरी में आग लगने का खतरा अधिक होता है, जो खराब क्वालिटी या ओवरचार्जिंग से बढ़ जाता है.