अगर यह मॉड्यूल समय रहते नहीं पकड़ा जाता तो दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ में बड़ी वारदातें हो सकती थीं. मॉड्यूल को पाकिस्तान व दुबई में बैठे हैंडलर अमीर भट्ट, शाहजाद भट्टी, मुन्ना झिंगाड़ा यावर खान ऑपरेट कर रहे थे. आरोपियों के पास से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बने चार हैंड ग्रेनेड, दो ग्लॉक पिस्टल और 24 कारतूस मिले.