हत्या वाले दिन दोनों आरोपी प्रोफेसर से मिलने के बहाने न्यू अशोक नगर स्थित सोसायटी पहुंचे. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने बेहद शातिर तरीके से पूरी योजना तैयार की थी. वारदात के बाद दोनों आरोपी दिल्ली से फरार हो गए और पश्चिम बंगाल लौट गए.