नोएडा की हवा आज मॉडरेट श्रेणी में है, जबकि दिल्ली, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद की हवा खराब श्रेणी में है. गुरुग्राम देश के 20वें सबसे प्रदूषित शहरों में है, जबकि दिल्ली 21वें और नोएडा 27वें स्थान पर है. हरियाणा के कई शहर भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हैं, फतेहाबाद सबसे प्रदूषित शहर है.