दरभंगा में वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बीजेपी ने राहुल की यात्रा में पीएम मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र भाषा का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई है. सम्राट चौधरी ने भीड़ के व्यवहार को राजद की गुंडागर्दी जैसा बताया और उपद्रवी व्यवहार की निंदा की.