असम में चुनावी मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीव्र रूप से जारी है,दोनों दल एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर चुनावी हलफनामे में विदेशों में संपत्ति छिपाने का आरोप लगाया पार्टी ने हिमंता बिस्वा सरमा के नामांकन को रद्द कराने की मांग करते हुए चुनाव आयोग का रुख किया है