वेबसीरीज चिरैया मैरिटल रेप के मुद्दे को उजागर करती है, जिसमें पति बिना पत्नी की सहमति के यौन संबंध बनाता है NFHS के अनुसार, 32 प्रतिशत शादीशुदा महिलाओं ने पति की हिंसा का सामना किया है, जिसमें यौन हिंसा भी शामिल है सर्वे में 6.3% महिलाओं ने पति द्वारा यौन हिंसा झेलने की बात कही, जिनमें से कुछ को बार-बार यह अनुभव होता है