अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट श्रद्धालुओं के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं. यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ शुभ मुहूर्त के साथ खोले गए. इससे पहले, खुशीमठ से मां यमुना की डोली यात्रा विधि-विधान और भक्तिमय वातावरण के बीच यमुनोत्री धाम पहुंची.