मालेगांव के डोंगराले गांव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित बलात्कार और पत्थर से हत्या का मामला सामने आया है. आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर कोर्ट में आक्रोशित भीड़ ने हंगामा किया और कोर्ट के दरवाजे पर चप्पल फेंकी. प्रदर्शनकारियों की भीड़ के कारण पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा.