पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को युवाओं का समर्थन मिलने की बात कही. पप्पू यादव ने कहा कि NDA युवाओं का विश्वास जीतने में असफल रहा और चुनाव में झूठे दावों पर निर्भर है. उन्होंने बिहार में भ्रष्टाचार, जातिवाद, गरीबी और अशिक्षा जैसी समस्याओं को गंभीर बताया और सुधार की जरूरत जताई.