कांगड़ा जिले की धौलाधार पहाड़ियों पर हिमस्खलन का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. धौलाधार की पहाड़ियां बर्फ से ढकी हुई हैं, जहां स्थानीय लोग और पर्यटक मनोरम दृश्य का आनंद ले रहे हैं. हिमस्खलन का वीडियो धर्मशाला के तपोवन स्थित विधानसभा भवन के पास रिकॉर्ड किया गया था.