प्रद्युत बोरदोलोई ने असम कांग्रेस प्रभारी को पत्र लिखकर एक विधायक को अपराधी बताते हुए टिकट न देने की मांग की. बीते पंचायत चुनाव में बोरदोलोई पर हमला हुआ था, जिसमें लहरीघाट सीट के विधायक के करीबी का हाथ बताया गया है. बोरदोलोई ने कहा कि विधायक आसिफ नजर ने हमलावर का स्वागत किया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष से मुलाकात करवाई.