अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने जल्दी गिरफ्तार किया है. आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी और टीटी के बीच विवाद के बाद उसने स्टेशन उड़ाने की धमकी दी थी. धमकी देने के समय आरोपी शराब के नशे में था और पुलिस हिरासत में भूख की शिकायत कर रहा था.