बंगाल विधानसभा चुनाव में 292 विजेताओं में से लगभग 32 प्रतिशत ने केवल पांचवीं से बारहवीं तक की पढ़ाई की है. इस चुनाव में 13 प्रतिशत महिलाएं विजयी हुई हैं जो पिछले चुनाव के मुकाबले तीन प्रतिशत कम है. 65 प्रतिशत विजेताओं ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं जो पिछले चुनाव की तुलना में 16 प्रतिशत अधिक है.