दिल्ली में 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला से डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.34 करोड़ रुपये की ठगी हुई है. ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी और वकील बताकर बुजुर्ग महिला को लगभग एक महीने तक मानसिक प्रताड़ित किया. महिला ने डर के कारण चार-बार बैंक जाकर तीन खातों से चेक के माध्यम से रकम ठगों के खातों में ट्रांसफर की.