इंदिरा गांधी की सरकार ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की थी. इस दौरान प्रेस पर सेंसरशिप लगाकर नागरिकों की स्वतंत्रता में कटौती कर दी गई थी. जयपुर की महारानी गायत्री देवी को 30 जुलाई 1975 को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेजा गया था.