NCERT ने कक्षा नौ की कला की पुस्तक में ‘डांसिंग गर्ल’ की ढकी हुई तस्वीर विवाद पर सफाई दी है. संशोधित प्रिंट संस्करण में अब ‘डांसिंग गर्ल’ की मूल कांस्य प्रतिमा की तस्वीर ही प्रकाशित की जाएगी. डांसिंग गर्ल की ढकी तस्वीर ‘मधुरिमा’ पुस्तक के पहले अध्याय में प्रकाशित हुई थी, जिसके बाद विवाद हो गया था.