दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर बच्चों और व्यक्तियों के अचानक लापता होने की अफवाहों को पूरी तरह खारिज किया है. जनवरी 2026 में दिल्ली में लापता व्यक्तियों की रिपोर्टिंग में पिछले वर्षों की तुलना में कमी दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि लापता बच्चों के मामलों में किसी संगठित गिरोह या नेटवर्क के जुड़ाव के सबूत नहीं मिले हैं.