दिल्ली पुलिस और सीबीआई अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के आरोपी ऋतिक बजाज को दुबई से भारत वापस लाई है. ऋतिक बजाज के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी था और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी उसे तलाश रही थी. अक्टूबर 2024 में दिल्ली पुलिस ने 13000 करोड़ रुपये मूल्य की कोकीन और 50 किलो हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया था.